सऊदी अरब और हूती के बीच खुल रहा जंग का मोर्चा... लेकिन क्यों हांफ रहा पाकिस्तान?
पाकिस्तान और सऊदी अरब की दोस्ती का इम्तिहान एक बार फिर होने वाला है. पश्चिम एशिया में लड़ाई का एक और मोर्चा खुलता दिख रहा
पाकिस्तान और सऊदी अरब की दोस्ती का इम्तिहान एक बार फिर होने वाला है. पश्चिम एशिया में लड़ाई का एक और मोर्चा खुलता दिख रहा है. कई वर्षों से सीजफायर का पालन कर रहे सऊदी अरब और यमन विद्रोही फिर से एक दूसरे पर हमला करने लगे हैं. इससे पाकिस्तान की भूमिका पर फिर से ध्यान गया है, जिसने पिछले साल सउदी अरब के साथ आपसी रक्षा समझौता किया था और तब से उस देश में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है. इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पाकिस्तान जो पहले से ही बलूचिस्तान में विद्रोह और अफ़गानिस्तान सीमा पर तनाव से जूझ रहा है, हूतियों के खिलाफ लड़ाई में रियाद का साथ देगा.
