4 लाख देकर बना 'सिपाही', 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी
मोतिहारी में बापूधाम रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 दिनों से वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे एक फर्जी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ
मोतिहारी में बापूधाम रेलवे स्टेशन पर पिछले 10 दिनों से वर्दी पहनकर ड्यूटी कर रहे एक फर्जी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में युवक ने दावा किया कि उसने पुलिस की नौकरी पाने के लिए चार लाख रुपये दिए थे. नगर थाना पुलिस अब पूरे ठगी गिरोह और मामले की जांच कर रही है.
