तमिलनाडु की जेल में गुटखा तस्करी के आरोपी की संदिग्ध मौत
तमिलनाडु के नागरकोइल में न्यायिक हिरासत के दौरान एक आरोपी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अवैध गुटखा बेचने के आरोप
तमिलनाडु के नागरकोइल में न्यायिक हिरासत के दौरान एक आरोपी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अवैध गुटखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सबरीवर्मन की जेल के भीतर मौत हो गई. फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी.
