बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन क्यों हुआ रद्द? जानिए Inside Story
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र जांच (स्क्रूटनी) के दौरान खारिज कर दिया गया. चुनाव अधिकारियों के अनुसार, वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल नौ वैध प्रस्तावकों (प्रपोजर्स) के हस्ताक्षर पाए गए, जबकि चुनाव कानून के तहत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल या निर्दलीय उम्मीदवार के लिए कम से कम 10 वैध प्रस्तावकों का होना अनिवार्य है. इसी आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने उनका नामांकन निरस्त कर दिया.
