अमित शाह से मिले सीएम योगी, 40 मिनट तक चली बातचीत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री से उनकी ये मुलाकात राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री से उनकी ये मुलाकात राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई है, जहां दोनों नेताओं के बीच 40 मिनट तक बातचीत हुई. उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं इसे आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. हालांकि अमित शाह और सीएम योगी की ये मुलाकात किस खास विषय मे हुई है, इसे लेकर सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
