ईरान के पूर्व राष्ट्रपति को बनाया था अपना एजेंट, तख्तापलट के लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन
इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद के ऑपरेशन कल्पना से परे होते हैं. मोसाद वैसे ऑपरेशन अंजाम देता है जिसे आम शहरी पागलपन ही कहेगा. ईरान
इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद के ऑपरेशन कल्पना से परे होते हैं. मोसाद वैसे ऑपरेशन अंजाम देता है जिसे आम शहरी पागलपन ही कहेगा. ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद वो शख्स थे जो जी-जान से इजरायल के वजूद से नफरत करते थे.
लेकिन मोसाद ने महमूद अहमदीनेजाद को ही को-ऑप्ट करने की कोशिश की थी. मोसाद उन्हें अपना 'एसेट' या बोल चाल की भाषा में कहें तो एजेंट बनाना चाह रहा था.
इजरायल अहमदीनेजाद को ईरान के भविष्य के नेता के रूप में तैयार कर रहा था. ये सनसनीखेज खुलासा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है.
