Ukraine War: 'PM मोदी की बात सुनते हैं पुतिन, युद्ध रुकवा सकता है भारत', पोलैंड के अधिकारी का बड़ा बयान
रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पोलैंड के विदेश मंत्रालय के राज्य सचिव व्लाडिस्लाव तेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की सराहना की है।
रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पोलैंड के विदेश मंत्रालय के राज्य सचिव व्लाडिस्लाव तेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में एक बहुत जाने-माने नेता हैं, जिनका काफी सम्मान किया जाता है। भारत के रूस के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं और इससे पहले भी एक गुटनिरपेक्ष देश के रूप में भी उसके सोवियत संघ के साथ अच्छे संबंध थे।
