छापा, गिरफ्तारी, अब जेल... पूर्व ARTO ललित कुमार पर तगड़ा एक्शन
आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
आगरा के पूर्व एआरटीओ ललित कुमार को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बीते दिनों छापेमारी में उनके घर से 1.62 करोड़ रुपये कैश, 34 करोड़ से अधिक के जेवरात और 15 कीमती संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे.
