राशन की दुकानों से मिलेंगे सैनिटरी पैड? SC ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब
देशभर की राशन दुकानों के जरिए महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी
देशभर की राशन दुकानों के जरिए महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है. अदालत ने सभी पक्षों से इस मुद्दे पर जवाब मांगा है. याचिका में कहा गया है कि सरकार ने सैनिटरी पैड को सस्ता तो बना दिया है, लेकिन अब जरूरत इस बात की है कि इसे देश की हर महिला, खासकर गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक आसानी से पहुंचाया जाए.
