नया एक्शन प्लान और टेरर-गैंगस्टर पर फोकस... आतंक पर कसेगा शिकंजा
देशभर में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके बढ़ते नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा कदम उठाया है. चंडीगढ़ में आयोजित हाईलेवल बैठक
देशभर में सक्रिय गैंगस्टरों और उनके बढ़ते नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा कदम उठाया है. चंडीगढ़ में आयोजित हाईलेवल बैठक में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक समेत कई राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक में गैंगस्टरों के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाने, कॉमन डेटाबेस तैयार करने और आतंकवाद से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई.
