Bengal: 19 साल बाद कोलकाता लौटेंगी लेखिका तस्लीमा नसरीन, भाजपा सरकार आयोजित कराएगी 'कट्टरता विरोधी' कार्यक्रम
मशहूर और विवादित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन लगभग दो दशकों (19 साल) के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर कोलकाता वापस आ रही हैं।
मशहूर और विवादित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन लगभग दो दशकों (19 साल) के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर कोलकाता वापस आ रही हैं।
साल 2007 में उनके लेखन के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्हें मजबूरी में यह शहर छोड़ना पड़ा था। अब अगले महीने वह
कोलकाता में एक बड़े मंच पर नजर आएंगी। पश्चिम बंगाल में हाल ही में सत्ता में आई भाजपा सरकार इस घटनाक्रम को एक बड़ी राजनीतिक
जीत और धार्मिक कट्टरपंथ के सामने न झुकने के प्रतीक के रूप में पेश कर रही है।
