मनीष कश्यप समेत 4 पर FIR, इथेनॉल पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
नागपुर साइबर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, टोयोटा और इथेनॉल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में यूट्यूबर मनीष
नागपुर साइबर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, टोयोटा और इथेनॉल को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत चार इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला बीजेपी सोशल मीडिया सेल के शहर अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत पर दर्ज हुआ. पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 352, 356, 296 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
