दहेज ठुकराया, बैलगाड़ी अपनाई, बोकारो के दूल्हे ने जीता लोगों का दिल
बोकारो जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हा न तो लग्जरी कार से बारात लेकर पहुंचा और न ही दहेज
बोकारो जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हा न तो लग्जरी कार से बारात लेकर पहुंचा और न ही दहेज लिया. वह बैलगाड़ी पर बारात लेकर पहुंचा और दुल्हन की विदाई भी उसी बैलगाड़ी से हुई. पूरी शादी पारंपरिक कुड़माली रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई.
