ट्रेन में चादर पैसेंजर चोरी करते हैं, पैसा अटेंडेंट भरते हैं! एक तौलिए के कितने देने पड़ते हैं?
जब भी ट्रेन के एसी कोच में सफर करते हैं तो रेलवे की ओर से चादर बेडशीट दिए जाते हैं. लेकिन, कई यात्री इन्हें रेलवे
जब भी ट्रेन के एसी कोच में सफर करते हैं तो रेलवे की ओर से चादर बेडशीट दिए जाते हैं. लेकिन, कई यात्री इन्हें रेलवे को वापस देने के बजाय अपने साथ ही ले जाते हैं. रेलवे के इन बेडरोल की चोरी के केस पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ गए हैं.लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में जो बेडरोल की चोरी होती है, उसकी वसूली उन अटेंडेंट की सैलरी से होती है, जो 20-25 हजार में किसी ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं. तो आज उन अटेंडेंट से ही जानते हैं कि आखिर कोच में होने वाली चोरी का भुगतान उन्हें कैसे करना होता है...
