Lucknow, India

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा:टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, फिर रुकवाई

Published 29 May 2026 · health

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा: टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, फिर रुकवाई लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का 60-70 फीट का टिन शेड अचानक गिर पड़ा। हादसे से ठीक पहले एक ट्रेन गुजरी थी, ऐसे में यात्रियों

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा: टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल; हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची, फिर रुकवाई लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का 60-70 फीट का टिन शेड अचानक गिर पड़ा। हादसे से ठीक पहले एक ट्रेन गुजरी थी, ऐसे में यात्रियों की भीड़ कम थी। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड शुक्रवार सुबह 8 बजे गिर गया। हादसे में टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। RPF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13037) पहुंच गई थी, जिसे बाद में रुकवा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई, जिससे टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है। DRM सुनील कुमार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्टेशन का रेनोवेशन चल रहा है। जिन पिलर्स के सहारे और रेलिंग से टिन शेड कसा था, उसे कुछ जगहों से खोल दिया गया था। इस वजह से प्लेटफॉर्म नंबर- 5 के टिन शेड का सपोर्ट कमजोर हो गया था। इसके चलते टिनशेड गिर गया। 3 तस्वीरें देखिए… शेड गिरने से टीटीई भूपेंद्र के पैर फंस गए। पुलिसकर्मियों ने शेड को किसी तरह उठाया, इसके बाद टीटीई को निकाला जा सका। प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया। क्रेन टिन शेड को उठाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस पहुंच गई थी। शेड गिरने वाली जगह से कुछ दूर पहले ही इसे रुकवाया गया। कैसे हुआ हादसा, पढ़िए स्टेशन के रेनोवेशन के चलते 4 नंबर प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया गया था।

5 नंबर प्लेटफॉर्म खुला हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 नंबर प्लेटफॉर्म से निकली। ज्यादातर यात्री उसमें सवार होकर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बहुत कम थी। इस बीच, अचानक टिन शेड का करीब 60-70 फीट लंबा हिस्सा टूटकर नीचे लटक गया। इसमें टीटीई भूपेंद्र, यात्री अभिषेक और साहिल दब गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंच चुकी थी, जिसे हादसे वाली जगह से पहले ही रोक दिया गया। रेलवे पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो तीन लोग यात्री टिन शेड में फंसे हुए थे। RPF के जवानों ने टिन शेड उठाकर उन्हें बाहर निकाला। टीटीई और दोनों यात्रियों को आलमबाग अस्पताल भेजा गया। हादसे में टीटीई के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। टिन शेड हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-…. अपडेट्स 08:31 AM 29 मई 2026 टिन शेड कैसे गिरा, समझा रहे हैं रिपोर्टर वैभव तिवारी भास्कर रिपोर्टर वैभव तिवारी ने ग्राउंड से जो कुछ जाना-समझा उसमें टिन शेड गिरने की सबसे बड़ी वजह सामने आ रही है कि कॉनकोर्स के चलते टिन शेड का कुछ हिस्सा काटा गया था। इसके बाद उसके नीचे कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं था। हवा में लटकता टिन शेड अचानक गिर गया। 08:27 AM 29 मई 2026 घायल अभिषेक नगर निगम की कंपनी में कार्यरत अभिषेक कुमार की जांघ पर टिन शेड गिरा। उनकी जांघ दबकर पिस गई है। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। साथ ही नगर निगम की कार्यदायी संस्था लॉयन एनवायरो में सुपरवाइजर भी हैं। 08:22 AM 29 मई 2026 यात्री बोला- टिकट नहीं होने पर ₹ 500 का फाइन लगाते हैं यात्री सौभाग्य सिंह ने कहा कि टिकट नहीं होने पर 500 रुपए का फाइन लगाते हैं।

रेलवे प्रशासन को कुछ खर्च करके टिन शेड की मजबूती भी सुनिश्चित करनी चाहिए। 08:12 AM 29 मई 2026 स्टेशन पर कई तरह की मशीनें पहले से मौजूद स्टेशन पर कॉनकोर्स का काम चल रहा है, जिससे वहां पर कई तरह की मशीनें और क्रेन मौजूद हैं। प्लेटफॉर्म का टिनशेड उठाने के लिए स्टेशन पर मौजूद मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जीएम रेलवे आरके पांडेय, प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर प्रेम सागर गुप्ता भी घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे। 07:49 AM 29 मई 2026 घायल ने कहा- मेरी जांघ पर टिन शेड गिरा घायल अभिषेक कुमार अजंता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मेरी जांघ पर टिन शेड गिरा। मैं लखनऊ यूनिवर्सिटी में पढ़ता हूं। साथ ही नगर निगम की कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो में सुपरवाइजर भी हूं। 07:40 AM 29 मई 2026 यात्री ने कहा- टिन शेड की मरम्मत करवाई होती तो हादसा न होता यात्री सौभाग्य सिंह ने कहा कि टिकट न होने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। अगर थोड़ा खर्च कर टिन शेड की मरम्मत करवा ली जाती, तो आज 3 लोग घायल नहीं होते। 07:15 AM 29 मई 2026 टिन शेड को हटाने के लिए क्रेन बुलवाई गई अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई है, जिससे टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है। 07:09 AM 29 मई 2026 प्लेटफॉर्म नंबर 5 को ब्लॉक किया गया, अपडेट दे रहे रिपोर्टर वैभव तिवारी 07:07 AM 29 मई 2026 DRM ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना चारबाग से अजंता अस्पताल करीब 3 किलोमीटर दूर है। यहीं दोनों यात्रियों के साथ टीटीई भूपेंद्र सिंह को भर्ती कराया गया है।

DRM सुनील कुमार वर्मा और सीनियर डीआरएम अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। 07:04 AM 29 मई 2026 DRM ने कह- जिम्मेदारों पर एक्शन होगा, जांच के आदेश दिए DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा-सुबह 8 बजे हादसा हुआ। इसमें 3 लोगों को चोटें आई हैं। RPF स्टाफ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया- घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार एजेंसी और संबंधित रेलवे स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 07:00 AM 29 मई 2026 घायल यात्री के पिता बोले- बेटा हरिद्वार जा रहा था हादसे में घायल यात्री अभिषेक के पिता नरेश ने कहा-बेटा 4 दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहा था। प्लेटफॉर्म हादसे में घायल हो गया। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा- डीआरएम साहब ने भरोसा दिया है कि इलाज के खर्च की चिंता मत कीजिएगा। इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है। रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। 06:54 AM 29 मई 2026 हादसे में टीटीई समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल टिन शेड हादसे में टीटीई भूपेंद्र और यात्री अभिषेक व साहिल घायल हो गए हैं। तीनों को आलमबाग के अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीटीई के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। 06:47 AM 29 मई 2026 चारबाग रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिरा, देखिए VIDEO

Read full story on TheBriefWire

Loading…