Lucknow, India

पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 की मौत:cm फडणवीस ने जांच के आदेश दिए, अब तक 8 लोग हिरासत में

Published 29 May 2026 · india

पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 की मौत: CM फडणवीस ने जांच के आदेश दिए, अब तक 8 लोग हिरासत में पुणे महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी इलाके

पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 की मौत: CM फडणवीस ने जांच के आदेश दिए, अब तक 8 लोग हिरासत में पुणे महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी इलाके में हुई हैं। पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने जॉइंट कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

इनमें एक अवैध शराब कारोबारी भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि शराब में मेथेनॉल हो सकता है। मामला सामने आने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वो जगह है कि जहां अवैध शराब बनाई जाती थी।

पुलिस बोली- पांच लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई, जांच जारी स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित हाथ भट्टी की जहरीली शराब पीने से इन लोगों की मौत हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता तथा पूर्व महापौर योगेश बहल ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का कहना है कि 5 लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। लेकिन मृतकों में कई लोगों को मौत से पहले चक्कर आया था, जिससे जहरीली शराब की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…