आमिर खान की तीसरी शादी पर मुफ्ती का फतवा, 'गैर-मुस्लिम महिला से शादी शरीयत के खिलाफ, ऐसा करने वाला गुनहगार'
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन का बयान सामने आया है
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन का बयान सामने आया है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है. मौलाना ने कहा है कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता और ऐसा करने वाला शख्स शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा.
