सत्ता बदलते ही तसलीमा नसरीन की बंगाल वापसी... 20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका
बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20 वर्षों के बाद कोलकाता लौट रही हैं. वे 1 अगस्त को रवींद्र सदन में कट्टरपंथ-विरोधी एक कार्यक्रम
बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20 वर्षों के बाद कोलकाता लौट रही हैं. वे 1 अगस्त को रवींद्र सदन में कट्टरपंथ-विरोधी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.
इस कार्यक्रम में कवि और लेखक शिरकत कर रहे हैं. तसलीमा ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की घोषणा की है. इस घोषणा के
बाद से साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में एक नई बहस छिड़ गई है.
