Maharashtra: बिल्डर के बेटे की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत; आरोपी गिरफ्तार
उल्हासनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मृतक की पहचान कल्याण
उल्हासनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। मृतक की पहचान कल्याण के म्हारल गांव निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह स्कूटर से शाहाड की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी की कार ने कथित रूप से उनके वाहन को टक्कर मार दी।
हादसे में देवेंद्र सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर उल्हासनगर पुलिस ने अविनाश मुथा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक प्रमुख बिल्डर और स्थानीय राजनेता के बेटे पर कार की टक्कर से 51 वर्षीय स्कूटर सवार की जान लेने का आरोप लगा है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उल्हासनगर में हुआ। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अविनाश मुथा के रूप में हुई है। वह कल्याण के एक बड़े
ज्वैलर, बिल्डर और स्थानीय राजनेता का बेटा है। लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने अविनाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
