महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह मामला पुणे के हडपसर इलाके का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी
महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह मामला पुणे के हडपसर इलाके का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के चार का इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़ितों में एक से दिखे लक्षण पुणे से पांच मौतों की सूचना मिली है, जिनमें से तीन काले पाडल में और दो हडपसर में हुई हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये मौतें नकली शराब पीने से हुई हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौतों का असली कारण फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। जांचकर्ताओं ने बताया कि पीड़ितों की ओर से बताए गए लक्षणों में समानताएं थीं।
उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों ने चक्कर आना, बेहोश होने से पहले बेचैनी, मुंह से झाग निकलना, सांस लेने में कठिनाई और हृदय गति में अचानक गिरावट की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि कम से कम एक मृतक के शरीर में शराब पाई गई है। अधिकारियों ने चिकित्सा रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से मना किया है। कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, पुणे में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्तों को मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। दोनों शहरों की पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
