श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को RTI के दायरे में लाने की मांग, SC में PIL दायर
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गया है. इस पूरे विवाद के बीच
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गया है. इस पूरे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें मांग की गई है कि 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास' को सूचना का अधिकार (RTI) कानून के दायरे में लाया जाए. याचिका में कहा गया है कि ट्रस्ट के पैसे के लेन-देन में पूरी पारदर्शिता हो और उसके कामकाज की जवाबदेही भी तय की जाए.
