Pune: PAK गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे पुणे के 66 लोग! महाराष्ट्र ATS कर रही पूछताछ; जांच में खुलासा?
एटीएस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संबंधित लोगों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया खाते, चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा
एटीएस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान संबंधित लोगों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया खाते, चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन लोगों का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचारधारा की ओर धकेलने, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने या किसी संगठित नेटवर्क से जोड़ने के लिए तो नहीं किया गया। जांच का मकसद यह भी है कि इस संपर्क का दायरा कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।यह कार्रवाई एटीएस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जो पिछले सप्ताह शुरू किया गया था।
गत शुक्रवार को राज्यभर में एटीएस की 14 यूनिट्स की 58 टीमों ने एक साथ 102 स्थानों पर छापेमारी कर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की थी। उसी जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि भट्टी अकेला काम नहीं कर रहा, बल्कि उसके साथ आबिद जाट उर्फ आबिद छल, अजमल गुजर, हम्माद मेमन, राणा हुनैन और अशरफ बशीर आलम जैसे कई अन्य संदिग्ध भी सक्रिय हैं। एटीएस का मानना है कि यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें बरगलाने, आर्थिक लालच देने और अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
इसी जांच के क्रम में मिले नए सुरागों के आधार पर अब पुणे में 66 लोगों से पूछताछ की जा रही है।एटीएस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें, लालच
देने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एजेंसी का कहना है कि युवाओं को निशाना बनाकर देशविरोधी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिशों को समय रहते विफल करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
