इस ईरानी पहाड़ के नीचे ऐसा क्या है जिसे तबाह करना चाहते हैं ट्रंप, खतरनाक होता जा रहा वॉर प्लान
ईरान की जाग्रोस माउंटेन रेंज के नीचे गहराई में स्थित एक सीक्रेट अंडरग्राउंड परमाणु ठिकाना अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर आ गया
ईरान की जाग्रोस माउंटेन रेंज के नीचे गहराई में स्थित एक सीक्रेट अंडरग्राउंड परमाणु ठिकाना अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर आ गया है. इस बेहद सुरक्षित ठिकाने को लेकर ट्रंप ने खुली चेतावनी देते हुए इसे जल्द उड़ाने का ऐलान कर दिया है. विशेषज्ञों के अनुसार कुह-ए कोलंग गज ला नाम से जाने जाने वाले इस पहाड़ के नीचे ईरान का एक सीक्रेट यूरेनियम एनरिचमेंट या हथियारों के ग्रेड के करीब वाले यूरेनियम का सुरक्षित भंडारण स्थल छिपा हुआ है. पिछले साल जून में अमेरिकी बंकर-बस्टर बमों द्वारा भारी रूप से क्षतिग्रस्त किए गए नतांज न्यूक्लियर साइट से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित इस विशाल टनल कॉम्प्लेक्स को तबाह करने के लिए अमेरिकी सेना ने खतरनाक वॉर प्लान तैयार किया है.
