कर्नाटक AI सिटी प्रोटेस्ट में 20 किसानों पर FIR, सर्वे टीम से मारपीट का आरोप
कर्नाटक सरकार ने राजधानी बेंगलुरु से कुछ दूर रामनगर के पास एआई सिटी बसाने का ऐलान किया है. सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना बिदादी एआई सिटी
कर्नाटक सरकार ने राजधानी बेंगलुरु से कुछ दूर रामनगर के पास एआई सिटी बसाने का ऐलान किया है. सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना बिदादी एआई सिटी के विरोध में किसान अब खुलकर उतर आए हैं.
एक दिन पहले इस परियोजना के लिए जमीन का सर्वे करने पहुंची राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और प्रशासनिक अमले को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा.
टीम को बिना सर्वे किए ही वापस लौटना पड़ा. इसे लेकर अब सरकार सख्त हो गई है.
