गाजियाबाद: पिंक बूथ के सामने तड़पकर युवक की मौत, घिरी पुलिस तो कहा- नशे में था
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23 स्थित पुलिस पिंक बूथ के बाहर बिहार के सीवान निवासी 22 वर्षीय राजकुमार की अत्यधिक
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर-23 स्थित पुलिस पिंक बूथ के बाहर बिहार के सीवान निवासी 22 वर्षीय राजकुमार की अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई.
ऑटो चालक से किराए के विवाद के बाद जान बचाने के लिए युवक बंद पिंक बूथ की तरफ भागा था. वहां अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों को
बुलाने के लिए उसने कांच का दरवाजा खटखटाया, जिससे शीशा टूट गया और उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया. घायल अवस्था में तड़पते हुए
युवक को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस द्वारा कथित देरी करने से उसने दम तोड़ दिया.
