40 लाख की नौकरी या पहाड़ों का सुकून? IITian की पोस्ट पर छिड़ी बहस
क्या ज्यादा सैलरी और बड़े शहर की चमक-दमक ही खुशहाल जिंदगी की गारंटी है? IIT कानपुर के पूर्व छात्र अरजव मोदी की एक लिंक्डइन पोस्ट
क्या ज्यादा सैलरी और बड़े शहर की चमक-दमक ही खुशहाल जिंदगी की गारंटी है? IIT कानपुर के पूर्व छात्र अरजव मोदी की एक लिंक्डइन पोस्ट ने इसी सवाल पर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. बेंगलुरु की हाई-फाई लाइफ छोड़कर पिछले चार महीने से एक छोटे पहाड़ी कस्बे में रह रहे अरजव का कहना है कि जगह बदलने से सिर्फ पता नहीं बदलता, बल्कि सोचने का तरीका भी बदल जाता है.
