बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक घर पर चला बुलडोजर! रातोंरात ढहाई गई आलीशान ढाणी, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार
बीकानेर के लूणकरणसर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक घर को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. बताया जा रहा है कि खेत में
बीकानेर के लूणकरणसर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के पैतृक घर को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. बताया जा रहा है कि खेत में बनी उसकी आलीशान ढाणी (फार्महाउस) को बीती रात बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई से साफ इनकार किया है.
