अयोध्या, बद्रीनाथ और नागौर... तीन मंदिरों में चढ़ावा चोरी का केस, जानिए किसमें कौन आरोपों के घेरे में
अयोध्या के राम मंदिर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर और राजस्थान के नागौर स्थित बुटाटी धाम में चढ़ावे (दान) की कथित हेराफेरी और चोरी के मामले
अयोध्या के राम मंदिर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर और राजस्थान के नागौर स्थित बुटाटी धाम में चढ़ावे (दान) की कथित हेराफेरी और चोरी के मामले सामने आने से देश भर में चर्चा छिड़ गई है. तीनों पवित्र स्थानों पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए नकद दान, सोने-चांदी और अन्य सामान में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं.
इन घोटालों ने करोड़ों भक्तों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है, जिससे मंदिर प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इन मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य सराकरों ने प्रशासनिक समिति और विशेष जांच दलों (SIT) गठन कर दिया, जिसकी शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर तीन मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
हालांकि, जांच अभी-भी जारी है तो इन मामलों कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आने या गिरफ्तारी की संभावनाएं बनी हुई हैं. एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर बद्रीनाथ में एक पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी हो चुकी है तो वहीं अयोध्या में दान की गिनती से जुड़े आठ लोग न्यायिक हिरासत में हैं.
नागौर के बुटाटी धाम में जिला प्रशासन की जांच में 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की बड़ी वित्तीय लूट और भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत मिले हैं.
