सिया के बाद अब उर्मिला: शादी से तीन दिन पहले मंगेतर ने की होने वाले पति की हत्या, जीजा से करती थी प्यार
इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया के बाद अब झारखंड के गिरिडीह में भी शादी से महज तीन दिन पहले एक मंगेतर
इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया के बाद अब झारखंड के गिरिडीह में भी शादी से महज तीन दिन पहले एक मंगेतर ने अपने होने वाले पति की हत्या करा दी.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की का अपने ही जीजा से प्रेम संबंध था और उसकी होने वाली शादी उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गई थी. इसी वजह से दोनों ने मिलकर होने वाले दूल्हे को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
हत्या के बाद शव को बिहार के जंगल में फेंक दिया गया ताकि पहचान और वारदात के सुराग मिटाए जा सकें. पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.
अन्य आरोपियों की तलाश में झारखंड और बिहार में लगातार छापेमारी की जा रही है.
