पाकिस्तान में 100 से ज्यादा दवाओं की किल्लत, मरीजों का बुरा हाल
पाकिस्तान का हेल्थ सेक्टर इस वक्त दवाओं की भारी किल्लत से जूझ रहा है. कैंसर और ह्ऋदय (दिल की बीमारी) जैसी गंभीर बीमारियों की 105
पाकिस्तान का हेल्थ सेक्टर इस वक्त दवाओं की भारी किल्लत से जूझ रहा है. कैंसर और ह्ऋदय (दिल की बीमारी) जैसी गंभीर बीमारियों की 105 जरूरी दवाओं की कीमतें न बढ़ाए जाने के कारण दवा निर्माताओं ने उत्पादन बंद या कम कर दिया है. इसके चलते मरीजों की बेबसी का फायदा उठाकर बाजार में नकली और घटिया उत्पाद बेचने वाले अवैध सप्लायर्स का नेटवर्क तेजी से सक्रिय हो गया है.
पाकिस्तान में जारी इस स्वास्थ्य संकट की मुख्य वजह में दवाओं की कीमतों के निर्धारण में हो रही अत्यधिक देरी है. बताया जा रहा है कि ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (DRAP) की ड्रग प्राइसिंग कमेटी ने फरवरी 2024 में
105 हार्डशिप-कैटेगरी की दवाओं की कीमत में संशोधन की फाइल सरकार को भेजी थी जो लंबित पड़ी है, लेकिन संघीय कैबिनेट अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है. DRAP का कहना है कि बाहर से आने वाला
कच्चा माल, पैकेजिंग, लेबर, ट्रंसपोटेशन और मुद्रा अवमूल्यन (करेंसी की कीमत घटने) की बढ़ती लागत के कारण मौजूदा कीमत पर कई दवाओं का उत्पादन अब घाटे का सौदा बन गया है जो कि व्यावसायिक रूप से बिल्कुल भी सही नहीं हैं.
