यूरोप में गर्मी का 'डेथ स्पाइक', 7 दिन में 10 हजार से ज्यादा मौतें
यूरोप में जून के आखिर में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर अब मौतों के आंकड़ों में भी दिख रहा है. 22 से 28 जून
यूरोप में जून के आखिर में पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का असर अब मौतों के आंकड़ों में भी दिख रहा है. 22 से 28 जून के बीच 27 यूरोपीय देशों में 10650 अतिरिक्त मौतें दर्ज हुईं. इनमें 9000 से ज्यादा मौतें 65 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की थीं. एक्सपर्ट्स कहना है कि साल के इस समय इतनी ज्यादा अतिरिक्त मौतें होना सामान्य नहीं है और इसकी सबसे बड़ी वजह भीषण गर्मी हो सकती है.
