कुछ बड़ा होने वाला है? अचानक $84 के पार कच्चा तेल, होर्मुज में घमासान
मिडिल ईस्ट में जंग तेज हो गई है. अमेरिका और ईरान दोनों ओर से दनादन अटैक का सिलसिला जारी है. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर
मिडिल ईस्ट में जंग तेज हो गई है. अमेरिका और ईरान दोनों ओर से दनादन अटैक का सिलसिला जारी है. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर मिसाइल हमले किए जा रहे हैं. इन सबके बीच कच्चे तेल की कीमतें फिर से डरा रही हैं और हर रोज तूफानी रफ्तार से भाग रही हैं. सोमवार तक 80 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा Crude Oil Price उछलकर मंगलवार को 84 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर जा पहुंचा.
