पूरी बॉडी में इंफेक्शन, आ गई सूजन...अस्पताल ने महिला को चढ़ा दी ग्लूकोज की एक्सपायर्ड बोतल
गुजरात से एक ऐसी खबर आई हे जिससे गुजरात के आरोग्य सेवा पर सवाल खड़े हुए हैं. बनासकांठा के दांता सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर
गुजरात से एक ऐसी खबर आई हे जिससे गुजरात के आरोग्य सेवा पर सवाल खड़े हुए हैं. बनासकांठा के दांता सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ़ की बड़ी लापरवाही का मामला देखने को मिला है.
यहां ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए आई एक महिला मरीज को एक्सपायर हो चुकी ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी गई, जिससे उसके शरीर में रिएक्शन और सूजन हो गई. शाम को प्राइवेट हॉस्पिटल बंद होने की वजह से परिवार वालों ने महिला को दांता सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था.
परिवार वालों का आरोप है कि उस समय हॉस्पिटल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और नर्सिंग स्टाफ अपने मोबाइल फोन में बिजी था. महिला
को ग्लूकोज़ की बोतल देने के बाद जब परिवार वालों ने बोतल देखी तो वह एक्सपायर हो चुकी थी.
