अब निकलेगा घर में पड़ा सोना? इकोनॉमी भी दौड़ेगी... सरकार की बड़ी तैयारी
भारतीय घरों की तिजोरियों और लॉकरों में बंद सोने की चमक अब देश की अर्थव्यवस्था (Economy) को एक नई रफ्तार देने की तैयारी में है
भारतीय घरों की तिजोरियों और लॉकरों में बंद सोने की चमक अब देश की अर्थव्यवस्था (Economy) को एक नई रफ्तार देने की तैयारी में है.
घरों में बेकार पड़े इसी सोने को मार्केट में वापस लाने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पर विचार कर रही है. सराफा
कारोबारियों (Bullion Traders) द्वारा तैयार की गई इस योजना को 'गोल्ड मोनेटाइजेशन 2.0' (Gold Monetisation Scheme 2.0) का नाम दिया जा रहा है. अगर ये
योजना लागू होती है, तो इससे देश के गोल्ड मार्केट की पूरी तस्वीर बदल सकती है जिससे आम ग्राहकों को भी बड़ा फायदा पहुंच सकता है.
