झूठी है जेठालाल के शो छोड़ने की अफवाह, कायम रहेगा पुराना रिश्ता
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 सालों से फैंस के दिलों में राज कर रहा है. कई किरदार ऐसे हैं जो शो की शुरुआत
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 सालों से फैंस के दिलों में राज कर रहा है. कई किरदार ऐसे हैं जो शो की शुरुआत से आज तक बने हुए हैं. ऐसा ही एक नाम जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी का है.
जेठालाल के रोल में दिलीप जोशी ने घर-घर पहचान बनाई. सालों बाद खबरें आ रही थीं कि शो में जेठालाल का किरदार खत्म होने वाला है. इस खबर ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी थी.
हर कोई यही सोच रहा था कि दिलीप जोशी शो को अलविदा कहने वाले हैं. दयाबेन के बाद दिलीप जोशी का शो छोड़ना फैन्स के लिए शो खत्म होने के बराबर था.
अगर आप भी जेठालाल की न्यूज सुनकर घबरा गए हैं, तो आपके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं.
