बांग्लादेश में बाढ़ से तबाही, रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में भूस्खलन, 54 की मौत... 10 लाख से ज्यादा लोग फंसे
बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. अधिकारियों का
बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से तटीय ज़िला कॉक्स बाज़ार सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है, जहां पिछले हफ़्ते रोहिंग्या शरणार्थी कैंपों में भूस्खलन से बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई थी. बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने सोमवार 13 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में लगातार आ रही भारी बाढ़ और विनाशकारी भूस्खलन के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की है. इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है और कई समुदायों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है.
