'समझौता लगभग तय था पर वे पलट गए, अब मार खा रहे', ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर सोमवार रात बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका लगातार भीषण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को लेकर सोमवार रात बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका लगातार भीषण हमले कर रहा है और ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म कर दी गई है और जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर पूरा नियंत्रण हमारे हाथ में होगा. ट्रंप ने कहा कि दो दिन पहले अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया था, लेकिन अंतिम समय में तेहरान पीछे हट गया. अब हम उन्हें बुरी तरह मार रहे हैं.
