ईरानी हमले में भारतीय की मौत, 8 अन्य घायल, होर्मुज में UAE के जहाजों को बनाया निशाना
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के मिसाइल हमले में यूएई के दो तेल टैंकर निशाना बने. हमले में एक भारतीय
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के मिसाइल हमले में यूएई के दो तेल टैंकर निशाना बने. हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं. यूएई ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए कड़ी निंदा की है, जबकि ईरान का दावा है कि जहाजों को केवल चेतावनी देने के लिए कार्रवाई की गई थी.
