जयशंकर ने UNSC में पेश की भारत की दावेदारी, उठाई UN में सुधार की मांग
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 2028-29 अवधि के लिए अस्थायी सदस्य (Non-Permanent Member) बनने के भारत के
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 2028-29 अवधि के लिए अस्थायी सदस्य (Non-Permanent Member) बनने के भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे सुरक्षित, शांतिपूर्ण और न्यायसंगत विश्व के लिए काम करेगा, जहां ग्लोबल साउथ (Global South) की आवाज को समान महत्व मिले.
