PM मोदी के मेलबर्न कार्यक्रम के आयोजकों की दो टूक, राहुल-खरगे से माफी की मांग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस के 'पेड क्राउड' यानी भाड़े की भीड़ वाले आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न कार्यक्रम के आयोजकों ने कांग्रेस के 'पेड क्राउड' यानी भाड़े की भीड़ वाले आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. आयोजकों का साफ कहना है कि कार्यक्रम में जुटे करीब 30 हजार लोग किसी के बुलावे पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी और अपने खुद के खर्च पर वहां पहुंचे थे.
