Maharashtra Politics: NCP प्रमुख के रूप में सुनेत्रा पवार के चयन को चुनौती, पार्टी नेता ने क्या की मांग?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के चुनाव को पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता ने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के चुनाव को पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता ने चुनौती दी है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने कानूनी नोटिस भेजकर इस चुनाव को असंवैधानिक बताया है और संगठन का नया चुनाव कराने की मांग की है।
दिल्ली की एक लॉ फर्म के माध्यम से 9 जुलाई को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 26 फरवरी को हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी संविधान के अनुसार नहीं कराया गया।
इसलिए इसे रद्द घोषित किया जाना चाहिए।
