मानसा में अकाली नेता को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मानसा जिले के कस्बा बरेटा में अकाली दल के नेता काला जबंधा को अज्ञात नौजवानों ने गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी है
मानसा जिले के कस्बा बरेटा में अकाली दल के नेता काला जबंधा को अज्ञात नौजवानों ने गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी है.
अकाली दल नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सामने आया है कि काला जबंधा उस समय अपनी दुकान पर थे जब अचानक नौजवान ने गोली चला दी.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. काला जबंधा अकाली दल से ज़ोन इंचार्ज और ज़िला परिषद रहे हैं और सुखबीर बादल के करीबी बताए
जाते हैं.
