Bengal: TMC के फ्रीज खातों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईडी ने कालीघाट गुट के अधिकार पर उठाए सवाल
तृणमूल कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कालीघाट गुट
तृणमूल कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कालीघाट गुट की ओर से मामला दायर किए जाने के अधिकार पर सवाल उठा दिए। ईडी ने अदालत में पूछा कि कालीघाट गुट किस अधिकार से यह मामला दायर कर रहा है और इसके लिए उसे किसकी मंजूरी मिली है।
