खान सर के कोचिंग पर हुआ था हमला? वकील ने बताया फायरिंग का सच
पटना जिला अदालत से जमानत मिलने के बाद खान सर के वकील मुरारी तिवारी ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है
पटना जिला अदालत से जमानत मिलने के बाद खान सर के वकील मुरारी तिवारी ने दावा किया कि उनके मुवक्किल को झूठा फंसाया गया है.
उनके अनुसार, कोचिंग संस्थान पर भीड़ ने हमला किया था, जिसे हटाने के लिए गार्डों ने हवा में फायरिंग की थी. वकील ने कहा कि
खान सर का कोई गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामले भी बेबुनियाद हैं. मामले की सुनवाई अभी जारी है.
