NDA के 53% वोटर्स को रास नहीं आया E20 पेट्रोल- सी-वोटर सर्वे
केंद्र सरकार देशभर में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है. सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल के आयात
केंद्र सरकार देशभर में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिक्स E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है. सरकार का कहना है कि इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, प्रदूषण कम होगा और गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा. हालांकि, C-Voter के हालिया सर्वे से सामने आया है कि बड़ी संख्या में लोग अभी भी E20 पेट्रोल को लेकर सहज नहीं हैं. सर्वे के मुताबिक, आधे से अधिक लोग न केवल E20 पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, बल्कि उन्हें यह भी डर है कि इससे उनकी गाड़ी की माइलेज कम हो सकती है और इंजन को नुकसान पहुंच सकता है.
