बंगाल: CM शुभेंदु बोले- कांवड़ियों पर होगी हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा, श्रावण में मंदिरों में भी विशेष व्यवस्था
पश्चिम बंगाल सरकार ने श्रावण महीने में तारकेश्वर जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार
पश्चिम बंगाल सरकार ने श्रावण महीने में तारकेश्वर जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मौसम अनुकूल रहने पर श्रावण के प्रत्येक सोमवार को कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं पर सरकारी हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके साथ ही तारकेश्वर मंदिर और आसपास के धार्मिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की गई है।
