संविधान भी सर्वोपरि, लेकिन सनातन...', 'हिंदू राष्ट्र' पर बाबा रामदेव की सफाई
योग गुरु बाबा रामदेव के 'हिंदू राष्ट्र' और देश के मुसलमानों के पूर्वजों को लेकर दिए गए बयान पर सियासी और धार्मिक बहस तेज हो
योग गुरु बाबा रामदेव के 'हिंदू राष्ट्र' और देश के मुसलमानों के पूर्वजों को लेकर दिए गए बयान पर सियासी और धार्मिक बहस तेज हो गई है. बाबा रामदेव ने कहा कि हरिद्वार के पास स्थित देवबंद में वर्ष 2009 में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी के पूर्वज एक ही हैं. उनके मुताबिक, देश में किसी को भी 'हिंदू राष्ट्र' की अवधारणा से डरने की जरूरत नहीं है.
