इंदौर शिवानी हत्याकांड: पत्नी का गला घोंटा, फिर मरे हुए सांप के दांत हाथ में गड़ाए, ₹5000 में अलवर स्टेशन से खरीदा था जहरीला कोबरा
मध्यप्रदेश के इंदौर का शिवानी हत्याकांड फिर चर्चा में है. दोषी पति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी है. इस बीच राजस्थान के
मध्यप्रदेश के इंदौर का शिवानी हत्याकांड फिर चर्चा में है. दोषी पति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुना दी है. इस बीच राजस्थान के अलवर जिले का नाम भी एक बार सुर्खियों में आ गया है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपी बैंक अधिकारी अपनी पत्नी की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए करीब 620 किमी दूर अलवर आया था और यहां से एक विषैला कोबरा सांप खरीदकर इंदौर ले गया था. इस खुलासे के बाद अलवर में विषैले सांपों की संभावित तस्करी और अवैध कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
