Khabardar With Sweta Singh: Dengue बीमारी कई मामलों में जानलेवा क्यों बन जाती है? | Dengue In India
क्या आपको पता है कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू कई मामलों में जानलेवा क्यों बन जाती है? क्योंकि हम इसके शुरुआती लक्षणों को
क्या आपको पता है कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू कई मामलों में जानलेवा क्यों बन जाती है? क्योंकि हम इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज कर देते हैं डेंगू की सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ संक्रमण नहीं, बल्कि इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य वायरल बुखार समझकर नजरअंदाज करना है कई लोग तेज़ बुखार आने पर खुद ही दवा ले लेते हैं और यही लापरवाही बीमारी को गंभीर बना सकती है. डेंगू की शुरुआत अक्सर अचानक तेज़ बुखार से होती है।
इसके साथ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज़ दर्द, कमजोरी, मतली या उल्टी और शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। शुरुआत में ये लक्षण सामान्य वायरल फीवर जैसे लगते हैं, इसलिए कई बार सही समय पर जांच नहीं हो पाती. विशेषज्ञों के मुताबिक, बीमारी के तीसरे से पांचवें दिन का समय सबसे अहम माना जाता है। कई मरीजों का बुखार इस दौरान उतरने लगता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि खतरा टल गया है।
इसी अवधि में कुछ लोगों में प्लेटलेट्स कम होना, प्लाज़्मा लीकेज या गंभीर डेंगू की जटिलताएं विकसित हो सकती हैं इसलिए सिर्फ बुखार कम होने को ठीक होने की निशानी नहीं मानना चाहिए। समय पर जांच कराएं. साफ़-सफ़ाई रखकर एक दूसरे का ध्यान रखें... डेंगू यकीनन हारेगा...जब हम साथ लड़ेंगे डेंगू से. About Channel Join Aaj Tak Whatsapp Channel Watch Our Prime Shows on Aaj Tak Vardaat — Real-life crime stories that shook the
nation Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues DasTak 2025 ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ Download Aaj Tak APP, India’s No.1 App Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel Visit Aaj Tak website Subscribe our other Popular YouTube Channels India Today SoSorry Good News Today AajTak AI