बिहार: बेटी के 5वें बर्थडे पर मुखिया ने गरीबों को दान की करोड़ों की जमीन, बदल दी कई बेघरों की किस्मत
आज के समय में अक्सर जमीन-जायदाद को लेकर परिवारों के बीच विवाद और रिश्तों में दरार की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे दौर में
आज के समय में अक्सर जमीन-जायदाद को लेकर परिवारों के बीच विवाद और रिश्तों में दरार की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे दौर में बिहार के भोजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की नई मिसाल पेश की है. भोजपुर जिले की सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने अपनी पांच साल की बेटी प्रिंसी राज का जन्मदिन एक अलग अंदाज में मनाया. उन्होंने जन्मदिन के मौके पर अपनी 18 कट्ठा निजी जमीन महादलित और बेहद गरीब परिवारों के नाम दान कर दी.
